Thursday, October 22nd, 2026

कुछ और अफसरों का तबादला आदेश हुआ जारी

रायपुर
राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का और तबादला हुआ है,कल ही कुछ और अफसरों का तबादला हुआ था। 2014 बैच के अफसर रवि कुमार साहू को बीजापुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। रवि साहू अभी सुकमा में संयुक्त कलेक्टर हैं। बीजापुर के जिला पंचायत सीईओ पोषण लाल चंद्राकर का तबादला नारायणपुर के जिला पंचायत सीईओ के पद पर कर किया गया है।  वहीं 2018 बैच के डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार सोम को सुकमा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गाय है। अरूण सोम अभी रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईएनसी एमएल अग्रवाल का तबादला आदेश जारी हुआ है। उनकी जगह पर टीजी कोसरिया को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रमुख अभियंता बनाया गया हैं।

 

#तबादला

Source : Agency

पाठको की राय